• Home
  • News
  • The end of the leader of terror: Six months of Reiki and in an instant, Al-Zawahiri ended! US forces fired two Hellfire missiles during an early morning walk in the balcony

आतंक के सरगना का अंतः छह महीने की रेकी और पलभर में खत्म हुआ अल जवाहिरी! सुबह-सुबह बालकनी में टहलने के दौरान अमेरिकी फोर्स दागी दो हेलफायर मिसाइलें

editor
  • Manoj Kumar
  • August 02, 2022 06:08 AM
The end of the leader of terror: Six months of Reiki and in an instant, Al-Zawahiri ended! US forces fired two Hellfire missiles during an early morning walk in the balcony

अमेरिका ने अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो जैसे ही अल जवाहिरी बालकनी में टहलने के लिए निकला उसी समय पर उसपर रीपर ड्रोन से दो हेलफायर मिसाइलें दागी गईं और इसी हमले में आतंक का सरगना ढेर हो गया। 
बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के समयानुसान हमला रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर यह हमला किया गया जबकि अमेरिका में शनिवार की रात के 9 बजकर 48 मिनट का समय था। अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी एजेंसियां उसका पिछले 6 महीने से लगातार पीछा कर रही थीं। इस कार्रवाई पर अमेरिकी ने कहा कि 9/11 हमले का बदला ले लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब इंसाफ हो गया। 
बताया जाता है कि इस साल जनवरी में अमेरिकी खुफिया सूत्रों को पता चला कि अल-जवाहरी की पत्नी, बेटी और पोते काबुल में एक घर में शिफ्ट हुए हैं। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, हमने उन पर नजर रखी। वैसे जवाहिरी का परिवार वो सारे ऐहतियात बरत रहा था, जिससे कोई उनका पीछा न कर सके, लेकिन सुराग हमे मिल चुके थे। अब यह भरोसा हो चुका था कि अल-जवाहिरी भी घर पर हो सकता है। अधिकारी के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन की तरह ही जवाहिरी की लाइफ के पैटर्न को समझने के लिए अलग-अलग सोर्स और तरीकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कंफर्म हो गया कि वो उस घर में मौजूद है। इससे एक और बात पता चली कि वो बालकनी में वक्त बिताता है। हमले के लिए इसी समय को चुना गया। वैसे पिछले 12 महीने से अमेरिकी एजेंसियां जवाहिरी का पीछा कर रही थीं। ​​​
आपको बता दें कि 11 सितंबर 2001 को 19 आतंकियों ने 4 कॉमर्शियल प्लेन हाइजैक कर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर टकरा दिए थे। अमेरिका में इसे 9/11 अटैक के नाम से जाना जाता है। इस अटैक में 93 देशों के 2,977 लोग मारे गए थे। इस हमले में ओसामा बिन लादेन, अल जवाहिरी समेत अलकायदा के सभी टेररिस्ट्स को अमेरिकी जांच एजेंसी ने आरोपी बनाया था।


संबंधित आलेख: