• Home
  • News
  • The general public is in trouble due to the rising prices of LPG cylinders, what is the new plan of the government?

रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर आम जनता मुश्किलों में, क्या है सरकार की नई योजना?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 28, 2021 07:10 AM
The general public is in trouble due to the rising prices of LPG cylinders, what is the new plan of the government?

भारत में महंगाई के इस दौर में महंगाई को लेकर काफी मारामारी चल रही है. और इसी बीच गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को देखते हुए जनता को काफी झटका लग सकता है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अगले हफ्ते दोबारा बढ़ाई जा सकती हैं. दरअसल, LPG की बिक्री पर नुकसान बढ़कर 100 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है, जिसके चलते यह फैसला लिया जा सकता है। 

इससे पहले 6 अक्टूबर को LPG के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. और इससे भी पहले जुलाई के बाद रसोई गैस कीमतों में कुल बढ़ोतरी 90 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई थी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों को विक्रेता कीमत को लागत के साथ जोड़ने की इजाजत नहीं दी गई है और अंतर को कम करने के लिए किसी सरकारी सब्सिडी को अभी मंजूरी नहीं मिली है। 

देखने में आ रहा है कि लगातार गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ती ही चली जा रही है जिसे आम जनता को नुकसान और मुश्किलों का सामना करना पड रहा है I इस समय ये घाटा बढ़कर 100 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतों में इजाफा होता ही जा रहा है। अब गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों की मुश्किलों के बीच जनता सरकार से इसकी भरपाई की मांग कर रही है I देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इस बारे में क्या करने वाली है. और सरकार की क्या-क्या नई योजनाएं हो सकती है। 
 


संबंधित आलेख: