सबको हंसाने वाली लड़की आज भूल गई हंसना, कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग! हेमंत गोनिया ने लगाई मदद की गुहार
नैनीताल: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के आरटीआई एक्टिविस्ट और समाजसेवी हेमंत गोनिया ने हल्द्वानी के गौलापार निवासी एक महिला पूनम सिंह पत्नी अनिल कुमार के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। हेमंत ने बताया कि पूनम को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में एडमिट करने का प्रयास किया जा रहा है केवल इमरजेंसी पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूनम के उपचार पर अब तक साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक खर्च हो चुके हैं,लेकिन इसके बाद भी उसे सही उपचार नहीं मिल पाया है। वर्तमान में पूनम का पति पूरी तरह बेरोजगार है और उनके पिता ब्लड कैंसर के मरीज हैं और जैसे-तैसे घर का खर्च चला रहे हैं।
हेमंत ने बताया कि पूनम के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई जा रही है इसके लिए उनके मोबाइल नंबर 9058274304 पर संपर्क कर भारतीय स्टेट बैंक के खाता संख्या 34426292872 आईएफएससी कोर्ड एसबीआईएन0016092 में धनराशि जमा की जा सकती है।
हेमंत ने बताया कि पूनम को कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान अनियमित माहवारी होने और सिर में दर्द होने से बीमारी की शुरुआत हुई। इसका इलाज कराते हुए उसने बड़ी मुश्किल से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। लॉक डाउन के दौरान उसकी शादी हो गई लेकिन तब तक उसकी अज्ञात बीमारी से उसका शरीर फूलने लगा। पति उसके सिर दर्द का इलाज कराने उसे अस्पताल ले गया तो चिकित्सकों ने माइग्रेन मानते हुए उसको दवा दी, बाद में बताया गया कि उसकी किडनी खराब हो गई हैं। इसका अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पिछली जनवरी 2021 से पूनम का डायलिसिस शुरू हो गया और इससे उसके पति और पिता की कमाई खत्म होनी शुरू हो गई । पति की प्राइवेट नौकरी भी छूट गयी । इस पर पति ने ट्यूशन पढ़ाकर तथा पिता और पति ने कर्ज लेकर उसका इलाज कराना जारी रखा, और करीब 5.5 लाख रुपए उपचार पर खत्म हो गए । इसके बावजूद पूनम आज भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है । दूसरी ओर परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कर्ज वाले फांसी लगाकर मर जाओ जैसी बात कर रहे है। हेमंत गोनिया ने बताया कि वह पूनम को केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मदद से एम्स ऋषिकेश ले गए, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फोन करने के बावजूद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती नहीं किया गया, केवल इमरजेंसी में रखा है। ऐसे में गोनिया ने आम लोगों से पूनम की मदद के लिए गुहार लगाई है। पूनम की मदद के लिए समाजसेवी हेमंत गोनिया से उनके मोबाइल नंबर 9897213226 पर भी संपर्क कर सकते हैं ।