• Home
  • News
  • The havoc of high speed: While escaping from the pursuing police, a Scorpio crushed an auto! Five people died after colliding with a tree, leaving a family devastated.

तेज रफ्तार का कहरः पीछा कर रही पुलिस से बचने के दौरान स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा! पेड़ से टकराने पर 5 की मौत, परिवार उजड़ा

editor
  • Awaaz Desk
  • March 27, 2026 05:03 AM
 The havoc of high speed: While escaping from the pursuing police, a Scorpio crushed an auto! Five people died after colliding with a tree, leaving a family devastated.

नई दिल्ली। ग्वालियर में गुरूवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो चालक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पेड़ से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया है। हादसे में हताहत हुए सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतक में दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीद के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 


संबंधित आलेख: