हद है तालिबानी फ़रमान से! कपड़ो की दुकानों पर सजे पुतलों के सिर कलम करने के आदेश,सरकार ने दिया इस्लाम का हवाला
तालिबान में आम जनता के अधिकारों को दबाना और कुचलना लगातार जारी है। खासकर महिलाओं के साथ तालिबान में अत्याचार और बढ़ गए है।अफगानिस्तान के कब्जे के बाद तालिबान की नई सरकार आये दिन नए नए फ़रमान जारी कर लोगो का जीना मुश्किल कर रही है। अब नया फरमान जारी करते हुए तालिबानी सरकार ने कपड़े की दुकान चलाने वाले दुकानदारों की दुकान में सजे पुतलों(डमी) के सर कलम करवाने शुरू कर दिए है। तालिबान ने इसके पीछे इस्लाम का हवाला दिया है और कहा है कि इस्लाम मे पुतले बनाना हराम है पुतलों की पूजा करना गुनाह है। ये पुतले इस्लाम के नियमो का उलंघन कर रहे है। ये सब मूर्तिया ही है जो इस्लाम मे गुनाह माना जाता है। तालिबानी सरकार ने पश्चिमी प्रान्त हेरात में दुकानदारों को आदेश दिए है कि दुकान में रखे पुतलों के सिर कलम किये जाएं।
हेरात में प्रोपेगेशन ऑफ वर्च्यु एंड प्रिवेंशन ऑफ वॉयस के लिए बनाए गए मंत्रालय की ओर से ये नया तालिबानी फरमान जारी हुआ है।पहले आदेश में केवल पुतले हटाने को कहा गया था,लेकिन दुकानदारों की शिकायत के बाद पुतलों के सिर काटने के ही आदेश दे दिए गए। वहीं इस फरमान से दुकानदार सख्त नाराज़ है उनका कहना है कि एक एक पुतले की कीमत 70 से 100 डॉलर है सिर काटने का फरमान जारी होने के बाद उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ेगा।