• Home
  • News
  • The nation's first citizen arrived in Uttarakhand, the land of gods! President Draupadi Murmu attended the convocation ceremony at Patanjali University in Haridwar, presenting degrees and honors to students.

उत्तराखण्ड‘ देवभूमि पहुंचीं देश की प्रथम नागरिक! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत, छात्रों को दी डिग्रियां और सम्मान

  • Awaaz Desk
  • November 02, 2025
The nation's first citizen arrived in Uttarakhand, the land of gods! President Draupadi Murmu attended the convocation ceremony at Patanjali University in Haridwar, presenting degrees and honors to students.

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। वह करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची,  जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगर छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक वह उत्तराखंड में ही रहेंगी। जिसके तहत वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी आफ पतंजलि में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 1ः30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन के बाहर बने फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 3 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड विधानसभा में संबोधन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी। नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन यानि 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम जायेंगी। इसके अलावा नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।


संबंधित आलेख: