• Home
  • News
  • The situation in Sri Lanka is uncontrollable: PM declares emergency! National TV captured, protester became anchor

श्रीलंका में हालाब बेकाबूः पीएम ने किया इमरजेंसी का ऐलान! नेशनल टीवी पर कब्जा, प्रदर्शनकारी बना एंकर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 13, 2022 09:07 AM
The situation in Sri Lanka is uncontrollable: PM declares emergency! National TV captured, protester became anchor

नई दिल्ली। श्रीलंका में हालात बेकाबू हो गए हैं, इस बीच राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर से श्रीलंकाईयों का गुस्सा भड़क उठा। लगातार राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी उत्पात मचा रहे हैं और सेना ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का गोले बरसाए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। उधर लोगों के उग्र विरोध देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी का ऐलान किया है। वहीं गुस्साई भीड़ ने पीएम हाउस और नेशनल टीवी (रूपवाहिनी) के स्टूडियो पर कब्जा कर लिया। जबकि हजारों की तादाद में लोग संसद भवन और मार्च कर रहे हैं। नेशनल टीवी पर कब्जे के बाद चैनल ऑफ एयर हो गया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी टीवी का एंकर बन गया और अपनी बात रखने लगा। 

प्रधानमंत्री रानिल विक्रनसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में दखल देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों पर हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। इन पर काबू करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है।

बता दें कि गोटाबाया 8 जुलाई के बाद से कोलंबो में नहीं दिख रहे थे। वे मंगलवार यानी 12 जुलाई को नौसेना के जहाज से भागने की फिराक में थे, लेकिन पोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पासपोर्ट पर सील लगाने के लिए VIP सुईट में जाने से इनकार कर दिया था। राजपक्षे ने जोर दिया था कि देशभर में चल रहे विरोध की वजह से दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन अफसर नहीं माने थे।


संबंधित आलेख: