• Home
  • News
  • The teaser of "Ramayana" was released, creating a buzz! Ranbir Kapoor's portrayal of Lord Ram is undeniable, and the 4000 crore film raises fans' expectations.

‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में छाए, 4000 करोड़ की फिल्म ने बढ़ाईं फैंस की उम्मीदें

editor
  • Awaaz Desk
  • April 02, 2026 07:04 AM
The teaser of "Ramayana" was released, creating a buzz! Ranbir Kapoor's portrayal of Lord Ram is undeniable, and the 4000 crore film raises fans' expectations.

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई मिसाल बनने जा रही फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट फिल्म की तुलना हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ से की जा रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा अपने महत्वाकांक्षी विजन के साथ दो भागों में दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। इसी बीच फिल्म से भगवान राम की पहली झलक रिलीज कर दी गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सामने आए टीजर में फिल्म की भव्यता की एक छोटी सी झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं और उनका लुक बेहद प्रभावशाली दिखाई दे रहा है। इसमें उनकी ताजपोशी, वनवास, जंगल में संघर्ष, सीता हरण और रावण की झलक जैसे कई महत्वपूर्ण दृश्यों की झलकियां दिखाई गई हैं। जहां रणबीर कपूर का लुक पूरी तरह सामने आ गया है, वहीं साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की झलक ने फैंस के बीच और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में इस्तेमाल किए गए शानदार वीएफएक्स और एनिमेशन ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म तकनीकी रूप से भी बेहद हाई लेवल की होने वाली है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टार कास्ट है।

इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। संगीत के मोर्चे पर भी यह फिल्म इतिहास रचने को तैयार है। ऑस्कर विजेता ए आर रहमान इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हंस ज़िमर के साथ काम कर रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू होगा। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर मेकर्स ने अब तक काफी गोपनीयता बरती है। हालांकि पिछले साल कुछ लीक तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी भी किरदार का पूरा लुक अब तक सामने नहीं आया था। हाल ही में लॉस एंजिल्स में चुनिंदा दर्शकों के लिए टीजर की विशेष स्क्रीनिंग भी की गई, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो रामायण का पहला भाग अक्टूबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अक्टूबर 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। आदिपुरुष के बाद यह इस दशक का दूसरा बड़ा रामायण प्रोजेक्ट है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि भारतीय पौराणिक विरासत को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश होगी। फिलहाल रामायण की इस पहली झलक ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में यह फिल्म भारतीय सिनेमा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।


संबंधित आलेख: