• Home
  • News
  • The Uttarakhand Diploma Engineers Federation's indefinite strike intensifies! Work in Nainital stalled for a second day, clashing over water institute-corporation integration and promotions.

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज! नैनीताल में दूसरे दिन भी काम ठप, जल संस्थान-निगम एकीकरण और प्रमोशन पर टकराव

editor
  • Awaaz Desk
  • March 24, 2026 12:03 PM
The Uttarakhand Diploma Engineers Federation's indefinite strike intensifies! Work in Nainital stalled for a second day, clashing over water institute-corporation integration and promotions.

नैनीताल। नैनीताल में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल महासंघ की 27 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण न होने के विरोध में की जा रही है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि हड़ताल से जनता को होने वाली किसी भी समस्या के लिए शासन जिम्मेदार होगा। मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने बताया कि कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करना, पदोन्नति में ठहराव के कारण समस्त इंजीनियरिंग विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों को पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करना और उत्तराखंड पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान का एकीकरण करना महासंघ की प्रमुख मांगों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर पूर्व में शासन स्तर पर कई बार वार्ता हुई थी, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसी के चलते महासंघ के सदस्यों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोहराया कि हड़ताल से सामान्य जनता को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
 


संबंधित आलेख: