• Home
  • News
  • There is a limit! See the work of the electricity department, sent an electricity bill of 3419 crores, the elderly were shocked, had to be admitted to the hospital

हद है!बिजली विभाग का कारनामा देखिए,3419 करोड़ का बिजली का बिल भेज दिया,सदमे में आ गए बुजुर्ग, भर्ती करवाना पड़ा अस्पताल

editor
  • Kanchan Verma
  • July 27, 2022 06:07 AM
There is a limit! See the work of the electricity department, sent an electricity bill of 3419 crores, the elderly were shocked, had to be admitted to the hospital

मध्य प्रदेश सरकार का बिजली विभाग के इस कारनामे की वजह से एक बुजुर्ग को अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा।

हाल ही में बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों ने शहर के शिव विहार इलाके की प्रियंका गुप्ता के घर 3419 करोड़ रुपए का बिजली का बिल भेज दिया। मोबाइल पर इतनी बड़ी धनराशि का बिल देखकर उनके ससुर को भयंकर सदमा लगा उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
इसकी शिकायत जब बिजली विभाग से की गई तो अफसरों ने इसे मानवीय भूल बताते हुए उन्हें सुधार कर 1300 रुपए का नया बिल भेज दिया। कहा, "एक कर्मचारी ने सॉफ्टवेयर में खपत की गई यूनिट की जगह उपभोक्ता संख्या दर्ज कर दी, जिसके परिणामस्वरूप सिस्टम से अधिक राशि का बिल जारी हो गया। बिजली उपभोक्ता को 1,300 का सही बिल जारी कर दिया गया है।" इस गलती के लिए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की भी की जा रही है।


नया सुधारा हुआ बिल आने पर हुए स्वस्थ
पीटीआई के मुताबिक प्रियंका गुप्ता के पति संजीव कंकाने ने बताया कि जुलाई माह का जब बिल घर पहुंचा तो उनके पिता को उसे देखकर जोरदार झटका लगा। एक महीने का घरेलू बिल इतना ज्यादा देख वह घबड़ा गए। हालांकि तत्काल अस्पताल ले जाने के और नया बिल आने के बाद अब वह स्वस्थ हैं।

उन्होंने 20 जुलाई को जारी किए गए बिल को मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPMKVVC)के पोर्टल से क्रास चेक किया तो अब उसमें सही बिल अपलोड कर दिया गया है। इससे परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

उधर, दिल्ली सरकार ने तय किया है कि अगस्त से दिल्ली के लोगों को राज्य सरकार की सब्सिडी के कारण पिछले सात वर्षों में बचाई गई राशि की रसीद के साथ बिजली बिल मिलेगा। इसमें उन्हें सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए सहमति पत्र के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पत्र भी दिया जाएगा।

सीएम के पत्र में उनकी तस्वीर होगी और इसमें लिखा होगा, "2015 मुख्य, दिल्ली मैं नई सरकार बनने के बाद से अभी तक आपको आपके बिजली बिलो में इतने रुपयों की छुट दी गई। अभी ये निर्णय लिया गया है कि अक्टूबर 2022 से ये छूट उन लोगों को दी जाएगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे।"

 

 


न्यूज़ सोर्स:गूगल


संबंधित आलेख: