• Home
  • News
  • This is Mumbai! On the birthday of underworld don Chhota Rajan, posters of Kabaddi competition were put on the walls! People trolled the police on social media.

ये है मुंबई!अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बर्थडे पर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन का पोस्टर लगा दीवारों पर!सोशल मीडिया में लोगों ने किया पुलिस को ट्रोल

editor
  • Kanchan Verma
  • January 14, 2023 08:01 AM
This is Mumbai! On the birthday of underworld don Chhota Rajan, posters of Kabaddi competition were put on the walls! People trolled the police on social media.

मुंबई:14/1/2023

मुंबई शहर हादसों का शहर माना जाता है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से लेकर छोटा राजन का ख़ौफ़ बना रहता है। पुलिस का भी डर इन गैंगस्टर को नही रहता।

मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन के मौके पर बेखौफ होकर उसके समर्थकों ने मुंबई की दीवारों पर कबड्डी आयोजन के पोस्टर लगवा दिए,जिसमे छोटा राजन का फोटो  और कबड्डी के आयोजन की डिटेल्स दी हुई थी। पोस्टर की फ़ोटो को ट्वीटर पर मनोज नाम के एक व्यक्ति ने शेयर की है जिसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। फ़ोटो वायरल होने के बाद जब लोगो ने पुलिस पर सवाल खड़े तो पुलिस ने उन पोस्टरों को उतरवा दिया है।
पोस्टर में लिखा था छोटा राजन के बर्थडे पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है,कबड्डी 14 और 15 जनवरी को शाम 6 बजे होनी है। ये पोस्टर्स सीआर समाजिक संगठन महाराष्ट्र राज्य की ओर से लगाया गया था, और कबड्डी का आयोजन मलाड के तानाजी नगर में गणेश मैदान कुरार विलेज में होगा।

 


आपको बता दें कि छोटा राजन 1993 में हुए मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में आरोपी रहा है, जिसे 2015 में इंडोनेशिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। साल 2010 के भिंडी बाजार में जेजे सिग्नल के पास डबल मर्डर केस में बॉम्बे सत्र न्यायालय की विशेष सीबीआई अदालत ने बीते साल नवंबर में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत 4 आरोपियों को बरी कर दिया था। 2010 में छोटा शकील गैंग के आसिफ दधी उर्फ ​​छोटे मियां और शकील मोदक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस दोहरे हत्याकांड में छोटा राजन पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।


संबंधित आलेख: