• Home
  • News
  • Threat of BJP MLA! If you want to sell chicken then go and sell it in Delhi! Close these shops or else you will go to jail! Who is this MLA who is showing arrogance?

बीजेपी विधायक की धमकी!मुर्गा बेचना है तो दिल्ली में जाकर बेचो! ये दुकानें बंद करो वरना जेल जाओगे! दबंगई दिखाने वाला ये कौन है ये विधायक?

editor
  • Kanchan Verma
  • December 30, 2021 07:12 AM
Threat of BJP MLA! If you want to sell chicken then go and sell it in Delhi! Close these shops or else you will go to jail! Who is this MLA who is showing arrogance?

बंदूकधारी अंगरक्षकों के साथ सरेआम बाजार में मुर्गा बेचने वालों को धमकी देने वाले बीजेपी विधायक की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में अब बीजेपी विधायक को लेमर तरह तरह की बयानबाजी सामने आ रही है। क्या है ये मामला आइये जानते है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीजेपी के दबंग विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, एक वीडियो में वह कुछ मीट की दुकानें बंद कराते दिख रहे हैं, वहीं दुकानदारों को धमकी भी देते नजर आ रहे हैं कि मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो। गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को चेतावनी देते और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में उनके साथ उनके अंगरक्षक भी हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं।

विधायक का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वह कह रहे हैं, ये दुकानें बंद करके भाग जाओ, वरना जेल चले जाओगे। जमानत नहीं होगी, किसी कीमत पर भी, यह सब अवैध काम, एक भी दुकान मुर्गे की ना दिख जाए। दुकान उठाओ और दिल्ली में जाकर बेचो।

वहीं इस मसले में यह भी देखना होगा कि क्या यह मीट की दुकान अवैध रूप से चल रही है या इन सभी के पास सम्बंधित लाइसेंस है। यदि नहीं है तो यह काम संबंधित विभाग को करना होगा।
वही विधायक नंद किशोर गुर्जर से जब आईएएनएस ने इस वीडियो को लेकर संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका। जब पुलिस से इस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है, यह जानने की कोशिश की गई एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने कहा, नो कमेंट्स।


संबंधित आलेख: