• Home
  • News
  • Threat of severe cyclonic storm 'Akwan': Expected to make landfall along the coasts of Andhra Pradesh and Odisha tomorrow; heavy rainfall forecast across 15 states—including Bihar and Jharkhand—along with severe cold conditions in the mountainous regions.

प्रचंड चक्रवाती तूफान 'अकवान' का खतरा: कल आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की आशंका, बिहार-झारखंड समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश व पहाड़ों पर ठंड का कहर

editor
  • Awaaz Desk
  • November 19, 2026 06:11 AM
 Threat of severe cyclonic storm 'Akwan': Expected to make landfall along the coasts of Andhra Pradesh and Odisha tomorrow; heavy rainfall forecast across 15 states—including Bihar and Jharkhand—along with severe cold conditions in the mountainous regions.

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ने लगा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में समुद्री तूफान का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 नवंबर को झारखंड, बिहार और ओडिशा समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान 'अकवान' तटीय राज्यों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच मछलीपट्टनम और पुरी के आसपास टकरा सकता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसके प्रभाव से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी और खराब मौसम की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में ठंड व घने कोहरे का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी पारा गिरने के आसार हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों के निवासियों और पहाड़ों की ओर यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
 


संबंधित आलेख: