• Home
  • News
  • Three-member team formed to investigate the lapse in PM Modi's security, what is SPG security which only PM gets, crores of rupees are spent, even Sonia Rahul Priyanka has got SPG!

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम,क्या होती है एसपीजी सुरक्षा जो केवल पीएम को मिलती है,करोड़ो रूपये का आता है खर्च,सोनिया राहुल प्रियंका तक को मिल चुकी है एसपीजी!

editor
  • Kanchan Verma
  • January 07, 2022 02:01 AM
Three-member team formed to investigate the lapse in PM Modi's security, what is SPG security which only PM gets, crores of rupees are spent, even Sonia Rahul Priyanka has got SPG!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व सुधीर कुमार सक्सेना (सचिव सुरक्षा- कैबिनेट सचिवालय) करेंगे और इसमें बलबीर सिंह (संयुक्त निदेशक, आईबी) और एस सुरेश (आईजी, एसपीजी) शामिल होंगे।टीम को जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
गौरतलब है कि पीएम की सुरक्षा। की ज़िम्मेदारी एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के हाथों में होती है। वहीं जब पीएम किसी राज्य के दौरे पर हो तो पीएम की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी राज्य की पुलिस को भी संभालनी होती है।
एसपीजी के बजट की अगर बात करे तो साल 2021-2022 में एसपीजी का बजट 429.05 करोड़ रुपए था। वर्तमान में ये सुविधा केवल पीएम नरेंद्र मोदी को ही प्राप्त है इससे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, और पीएम के निकटतम करीबियों को ये सुविधा प्राप्त होती थी। दो साल पहले इस सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन किया गया और फ़िलहाल ये व्यवस्था केवल पीएम को ही दी जाती है।
भारत मे एसपीजी एक्ट 1988 में संसद में पारित किया गया था। 31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पीएम सुरक्षा के लिए ये एक्ट बनाया गया था। इस एक्ट में केवल मौजूदा प्रधानमंत्री ही ये सुरक्षा ले सकता था पूर्व प्रधानमंत्री नही,वहीं इस सुरक्षा का फायदा प्रधानमंत्री के करीबियों को भी मिला करती थी,शुरू में ये प्रावधान था कि प्रधानमंत्री के हटने के बाद उनके परिवार को भी 10 वर्षों तक ये सुविधा मिलेगी लेकिन बाद में ये प्रावधान हटा दिया गया क्योंकि इस व्यवस्था में करोड़ो रूपये खर्च होते है। अब तक कई बार इस व्यवस्था में संशोधन हो चुका है,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद भी ये सुरक्षा दी गयी थी,उनके अलावा राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को भी ये सुविधा दी गयी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार ने फिर इस एक्ट में संशोधन किया जिसमें ये व्यवस्था केवल प्रधानमंत्री के लिए ही रखी गयी है।
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री का काफिला पंजाब राज्य में 20 मिनट तक उस फ्लाईओवर पर फंसा रहा जहां से पाकिस्तान की सीमा बहुत ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में अनहोनी का खतरा भी बढ़ गया था,इसके बाद पीएम मोदी फिरोजपुर की रैली रद्द कर वापस लौट आए।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बठिंडा एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार के अधिकारियों से कहा, 'अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।"


संबंधित आलेख: