• Home
  • News
  • Tiger hunts old man who went to defecate! Family members created ruckus over death

शौच करने गए बुजुर्ग का टाइगर ने किया शिकार! मौत पर परिजनों किया हंगामा

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 27, 2024 12:01 PM
Tiger hunts old man who went to defecate! Family members created ruckus over death

नैनीताल जनपद के रामनगर कोसी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनखेत ब्लॉक के गांव चुकूम में बाघ ने शौच करने गए बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया है।  जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना के संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान गोपाल राम उम्र 60 साल के रूप में हुई है। 

बता दें कि गोपाल राम आज घर के पास ही जंगल में शौच करने के लिए गए थे। इसी बीच जंगल में बाघ ने उन पर हमला कर दिया और बाघ मौके से करीब 200 मीटर दूर जंगल में गोपाल राम को घसीटता ले गया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपाल राम के परिजन,ग्रामीण और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और गोपाल राम की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद जंगल के अंदर करीब 200 मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में गोपाल राम का शव का मिला। वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है। साथ ही उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाने और कैमरा ट्रैप लगाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नियम अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है। 


संबंधित आलेख: