• Home
  • News
  • Today is the fourth day of the special session of Parliament! After Lok Sabha, women's reservation bill will now be presented in Rajya Sabha

संसद के विशेष सत्र का चौथा दिन आज! लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में पेश होगा महिला आरक्षण बिल

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 21, 2023 02:09 AM
Today is the fourth day of the special session of Parliament! After Lok Sabha, women's reservation bill will now be presented in Rajya Sabha

संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। आज राज्यसभा में सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पेश करेगी। विशेष सत्र से तीसरे दिन लंबी बहस के बाद लोकसभा में विधेयक 454 वोटों के साथ पास हो गया था। बता दें, बहस में 27 महिला सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया था। लोकसभा की मुहर के बाद महिला आरक्षण विधेयक को बृहस्पतिवार को राज्यसभा से पारित कराया जाएगा। उच्च सदन से पास होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।


संबंधित आलेख: