• Home
  • News
  • Torrential rains wreak havoc in Uttarakhand: 'Yellow alert' issued for the entire state until July 17; warnings of lightning and heavy rainfall.

उत्तराखंड में आफत की बारिश: 17 जुलाई तक समूचे राज्य में 'येलो अलर्ट',आसमानी बिजली और भारी बारिश की चेतावनी

editor
  • Tapas Vishwas
  • July 11, 2026 12:07 PM
Torrential rains wreak havoc in Uttarakhand: 'Yellow alert' issued for the entire state until July 17; warnings of lightning and heavy rainfall.

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं और पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों के लिए आगामी 17 जुलाई तक का विस्तृत वेदर फोरकास्ट (मौसम पूर्वानुमान) जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बादलों की भीषण गर्जना के साथ कई संवेदनशील स्थानों पर वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है। मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए विभाग ने 11 से 17 जुलाई तक समूचे राज्य में 'येलो अलर्ट' जारी किया है और स्थानीय निवासियों व यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, आज कुमाऊं मंडल के लगभग सभी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर और गढ़वाल मंडल के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। हालांकि, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए विशेष तौर पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं अल्पकाल के लिए बारिश के बेहद तीव्र से अति तीव्र दौर (Spells) आ सकते हैं, जिससे संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों और मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। विशेषकर देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बौछारें पड़ने की संभावना है। बाकी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के अति तीव्र दौर चलेंगे। हफ्ते के पहले दिन भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी पर्वतीय जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकेगी। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है, जबकि शेष जिलों में भी बहुत तेज बारिश का अनुमान है। सप्ताह के अंत में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। राज्य के लगभग सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित पक्के मकानों में ही शरण लें।


संबंधित आलेख: