• Home
  • News
  • Torture of winter: Orange alert of cold wave in the capital! Snowfall on the mountains increased the chill, the temperature reached -6 degrees in Rajasthan

सर्दी का सितमः राजधानी में शीतलहर का आरेंज अलर्ट! पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, राजस्थान में -6 डिग्री पहुंचा तापमान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 06, 2023 08:01 AM
Torture of winter: Orange alert of cold wave in the capital! Snowfall on the mountains increased the chill, the temperature reached -6 degrees in Rajasthan

नई दिल्ली। देशभर में कड़ाके की ठण्ड सितम ढा रही है, आलम ये है 50 डिग्री तक का तापमान सहन करने वाला राजस्थान -6 डिग्री तापमान से ठिठुर रहा है। वहीं शिमला-नैनीताल से ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। दिल्ली में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।​​​​​​ कानपुर में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। वहीं उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां भी ठण्ड का खासा असर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री, कुपवाड़ा में -5.6 डिग्री, गुलमर्ग में -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बर्फबारी की आशंका है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कानपुर में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। 7 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना है।


संबंधित आलेख: