• Home
  • News
  • Tragedy averted: Fire broke out in the bogie of the Bengaluru-Howrah Express train! Screaming, stampede-like situation arose among the passengers

हादसा टलाः बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में धधकी आग! यात्रियों में मची चीख-पुकार, भगदड़ जैसी स्थिति हुई उत्पन्न

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 27, 2022 11:11 AM
Tragedy averted: Fire broke out in the bogie of the Bengaluru-Howrah Express train! Screaming, stampede-like situation arose among the passengers

नई दिल्ली। आज बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग धधक गयी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गए और आग पर काबू पा लिया गया। बोगी में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गइ्र और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का पता भी नहीं चल सका है। हादसे से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है। आग क्यों लगी, इसका भी पता किया जा रहा है। भारतीय रेलवे के मुताबिक हादसा सर एम विश्वेश्वरैया टर्मनल हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के साथ हुआ। चित्तूर जिले के कुप्पन स्टेशन पहुंची ही थी कि उसी दौरान उसके एक कोच में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्रेक ब्लॉक के घर्षण के कारण आग लगी इस वजह से ब्रेक बाइंडिंग और धुआं देखने को मिला।


संबंधित आलेख: