• Home
  • News
  • Tragic accident: 7 workers died due to suffocation while cleaning oil tank in Andhra Pradesh! There was a stir in the factory due to the incident, mourning spread in the area

दर्दनाक हादसाः आंध्र प्रदेश में तेल टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 7 कर्मचारियों की मौत! घटना से फैक्ट्री में हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 09, 2023 08:02 AM
Tragic accident: 7 workers died due to suffocation while cleaning oil tank in Andhra Pradesh! There was a stir in the factory due to the incident, mourning spread in the area

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां काकीनाडा जिले में एक तेल की फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार को तब हुई जब एक तेल टैंक की सफाई करने कर्मचारी तेल टैंक में उतरे थे। इसी दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना अंबाती सुब्बन्ना तेल कारखाने में हुई है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। खबरों के मुताबिक घटना पेद्दापुरम मंडल के जी रागमपेट में स्थित अंबाटी सुबन्ना तेल फैक्ट्री में सुबह 7 बजे की है। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक पेद्दापुरम मंडल के पडेरू और पेद्दापुरम के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तेल फैक्ट्री की टैंक की सफाई के लिए पहले एक कर्मचारी टैंक में उतरा। उसके वापस नहीं आने के बाद अन्य लोग टैंक में उतरे। टैंक में उतरने के बाद सभी 7 कर्मचारियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 मजदूर पडेरू के रहने वाले थे और 2 पेद्दापुरम के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय लोग भी तेल फैक्ट्री के पास जमा हो गए। घटना की खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए। वहीं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था।मृतकों के परिजनों में तेल फैक्ट्री प्रबंधन के प्रति रोष है।


संबंधित आलेख: