• Home
  • News
  • Tragic accident: Car and truck collide! Six people died in the accident, mourning spread

दर्दनाक हादसाः कार और ट्रक की टक्कर! हादसे में छह लोगों की मौत, पसरा मातम

editor
  • Awaaz Desk
  • December 16, 2023 06:12 AM
Tragic accident: Car and truck collide! Six people died in the accident, mourning spread

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गयी। घटना नागपुर शहर के बाहरी इलाके में हुई, जहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पुलिस ने हादसे में 6 लोगों के जान गंवाने की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात 12.15 से 2 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सात लोग कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई' तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर लाया गया और उनमें से दो की वहीं मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


संबंधित आलेख: