• Home
  • News
  • Tragic accident: Car collided with divider on Noida Expressway! Three people including innocent died, the family was going to attend the wedding ceremony

दर्दनाक हादसाः नोएडा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार! मासूम समेत तीन लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 06, 2023 05:05 AM
Tragic accident: Car collided with divider on Noida Expressway! Three people including innocent died, the family was going to attend the wedding ceremony

नई दिल्ली। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सेक्टर-160 के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस दौरान कार में सवार 5 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 3 माह का मासूम भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह परिवार नई दिल्ली से अपनी स्विफ्ट डिजायर से आगरा से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे था, तभी उनकी कार ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


संबंधित आलेख: