• Home
  • News
  • Tragic accident in Delhi's Palam area: A massive fire broke out early in the morning and engulfed a four-story building! Six people died, causing widespread panic.

दिल्ली के पालम इलाके में दर्दनाक हादसाः सुबह-सुबह लगी भीषण आग ने चार मंजिला बिल्डिंग को घेरा! 6 लोगों की मौत, फैली सनसनी

editor
  • Awaaz Desk
  • March 18, 2026 06:03 AM
Tragic accident in Delhi's Palam area: A massive fire broke out early in the morning and engulfed a four-story building! Six people died, causing widespread panic.

नई दिल्ली। इंदौर में हुए भीषण अग्निकाण्ड के बाद अब दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में बुधवार सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। देखने ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत.बचाव कार्य में जुटी रहीं। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है। बता दें कि मंगलवार देर रात इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में भीषण अग्निकाण्ड हो गया था। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


संबंधित आलेख: