• Home
  • News
  • Tragic accident in Uttarakhand! Bike collides with pickup, two teenagers die on the spot.

उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा! पिकअप से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौके पर ही मौत

  • Awaaz Desk
  • November 11, 2025
Tragic accident in Uttarakhand! Bike collides with pickup, two teenagers die on the spot.

चमोली। गोपेश्वर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां गोपेश्वर नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहा एक दोपहिया वाहन पिकअप से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मोटरसाइकिल सवार चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दो बच्चों 11 वर्षीय उज्जवल पुत्र महिपाल निवासी ब्रह्मसैन तथा 14 वर्षीय समीर पुत्र कलीराम निवासी ब्रह्मसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर पुत्र संदीप और अमन पुत्र सूर्य भारती, निवासी ब्रह्मसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से पूरे ब्रह्मसैन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और रात्रिकालीन यातायात पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
 


संबंधित आलेख: