• Home
  • News
  • Tragic accident on the highway: A car collided with a tractor-trailer and was completely destroyed! The deaths of four young men from Nainital and Haldwani have left families devastated.

हाईवे पर दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार के उड़े परखच्चे! नैनीताल और हल्द्वानी के चार युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • March 16, 2026 06:03 AM
Tragic accident on the highway: A car collided with a tractor-trailer and was completely destroyed! The deaths of four young men from Nainital and Haldwani have left families devastated.

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में आज सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला। सभी मृतक उत्तराखंड के नैनीताल एवं हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जो हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी, सुंदर सैनी, भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी की मौत हो गयी। वहीं चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


संबंधित आलेख: