• Home
  • News
  • Tragic road accident in Dehradun: A jeep without a number plate hits a girl! She dies on the spot, and angry people block the highway.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसाः बिना नंबर प्लेट की जीप ने बच्ची को मारी टक्कर! मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

editor
  • Awaaz Desk
  • March 08, 2026 05:03 AM
 Tragic road accident in Dehradun: A jeep without a number plate hits a girl! She dies on the spot, and angry people block the highway.

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां सड़क हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खुशहालपुर में गुरुद्वारे के पास एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही 7 वर्षीय तसमीया को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है, हालांकि पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष में शिकायत देने से इनकार कर दिया है। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में घर के पास ही रफाकत अंडे की ठेली लगाते हैं। उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक दुर्घटना के बाद जीप चालक जस्सोवाला के रास्ते फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया। सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसपर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान बच्ची को टक्कर मारने वाली जीप नजर आ रही है, लेकिन उसे पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। 
 


संबंधित आलेख: