• Home
  • News
  • Tragic: Three Indian Army soldiers fell into a deep gorge in Jammu and Kashmir! Army gave news of martyrdom, accident happened during patrolling on LoC

दुखदः जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिरे! सेना ने दी शहादत की खबर, एलओसी पर गश्त के दौरान हुआ हादसा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 11, 2023 05:01 AM
 Tragic: Three Indian Army soldiers fell into a deep gorge in Jammu and Kashmir! Army gave news of martyrdom, accident happened during patrolling on LoC

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कुपवाड़ा जिले के के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इसकी जानकारी आज बुधवार को सेना की ओर से दी गयी। बताया जा रहा है कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) भी हैं। आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों खाई में गिर गए। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा कि एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी। सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।


संबंधित आलेख: