• Home
  • News
  • Tragic: Two people of the same family died in Haldwani! Younger brother hanged himself, elder brother had a heart attack after hearing the news

दुखदः हल्द्वानी में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत! छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुनकर बड़े भाई को पड़ा हार्टअटैक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 09, 2023 06:03 AM
Tragic: Two people of the same family died in Haldwani! Younger brother hanged himself, elder brother had a heart attack after hearing the news

हल्द्वानी। यहां राजेन्द्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से मातम पसर गया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां के निवासी रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ भाई की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई अनूप की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि अनूप फरीदपुर से हल्द्वानी लौट रहे था। परिवार में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


संबंधित आलेख: