• Home
  • News
  • Traumatic accident in Haryana's Bahadurgarh, speeding truck crushed women, three killed

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला महिलाओं को, तीन की मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 28, 2021 07:10 AM
Traumatic accident in Haryana's Bahadurgarh, speeding truck crushed women, three killed

हरियाणा (Haryana)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हुआ, जहां तेजी से आ रहा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे का शिकार आंदोलनकारी महिलाये हुई। ट्रक इतनी तेज था कि ट्रक के नीचे आंदोलनकारी महिला किसान आ गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया। आपको बता दें, झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुआ है यह हादसा। 

इस भीषण हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं बुजुर्ग बताई जा रही है। तीनों में से दो महिलाओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी आखिरी सांसें लीं। वहीं इस हादसे में तीन अन्य महिलाओं के घायल हो गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि यह महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही  है। 


संबंधित आलेख: