दर्दनाकः आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा! खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दस लोगों की जान गई
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले एक बस खाई में गिर गयी जिसमें 10 लोगो की जान चली गयी और कई घायल हो गये हैं, घायलों का इलाज चल रहा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जब यह घटना हुई, बस विशाखापत्तनम से पडेरू जा रही थी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशाासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।