• Home
  • News
  • Traumatic: Family ruined in the devastation of rain, death of four brothers and sisters! Laughed and slept with grandmother and after screaming, weeds spread

दर्दनाकः बारिश की तबाही में उजड़ा परिवार, चार सगे भाई-बहन की मौत! हसंते-हंसते सोये थे दादी के साथ और चीख-पुकार के बाद पसरा मातम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 22, 2022 04:09 AM
Traumatic: Family ruined in the devastation of rain, death of four brothers and sisters! Laughed and slept with grandmother and after screaming, weeds spread

नई दिल्ली। देशभर में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर खासा जानमाल का नुकसान हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। यूपी में भी बारिश से खासी तबाही मचा रखी है। इटावा जिले में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनपद में तीन जगह दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश की वजह से हुए हादसों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। पहला हादसा सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में हुआ है। यहां कच्ची दीवार गिरने से टीनशेड के नीचे दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई, चारों सगे भाई-बहन हैं। मृतक चारों बच्चे के माता पिता की मौत दो साल पहले हो गई थी, बच्चे अपनी दादी के साथ रह रहे थे। दूसरा हादसा थाना इकदिल के कृपालापुर गांव का है, यहां भी कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
तीसरा हादसा महेवा ब्लॉक इलाके की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा बंगलन में हुआ। यहां कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय जबर सिंह की मौत हो गई। दीवार गिरने से हुई मौतों पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।


संबंधित आलेख: