• Home
  • News
  • Traveling in the car gifted to parents proved costly! Death of minor and his friend

माता-पिता को गिफ्ट में मिली कार में घूमना पड़ा महंगा! नाबालिग और उसके दोस्त की हुई मौत

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 19, 2023 08:10 AM
Traveling in the car gifted to parents proved costly! Death of minor and his friend

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय लड़के और उसके दोस्त की एक दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल, हाल ही में लड़के के माता-पिता को उपहार में कार मिली थी। उसी कार में दोनों घूमने निकले थे। अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर-अंबरनाथ मार्ग पर मंगलवार रात कार एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि लड़का 18 वर्षीय दोस्त के साथ कार से घूमने निकला था। तभी कार एक पेड़ से टकरा गई और दोनों घायल हो गए।  अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
 


संबंधित आलेख: