• Home
  • News
  • Tribute to Hiraba: A section has been created on the website of Prime Minister Modi in the name of mother! Video named Main and Maa, also created 4 sub-sections in the microsite

हीराबा को श्रद्धांजलिः प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट पर बनाया मां के नाम पर सेक्शन! मैं और मां नाम से वीडियो, माइक्रोसाइट में 4 सब-सेक्शन भी बनाए

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 11, 2023 12:03 PM
Tribute to Hiraba: A section has been created on the website of Prime Minister Modi in the name of mother! Video named Main and Maa, also created 4 sub-sections in the microsite

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आफिशियल वेबसाइट पर उनकी मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक सेक्शन बनाया गया है। इस सेक्शन में हीराबा के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीखों को शामिल किया गया है। वहीं इसमें चार अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इसमें हीराबा की पब्लिक लाइफ, देश की यादों में हीराबा, हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं के शोकसंदेश और मातृत्व को सेलिब्रेट करने के लिए टेम्पलेट दिया गया है। बता दें कि पिछले साल 30 दिसंबर को हीराबा का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह माइक्रोसाइट लॉन्च की गई है। 

इसकी शुरुआत में एक वीडियो है, जिसमें अपनी मां के लिए पीएम मोदी के दिल की बातों को खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है। इस वीडियो में कहानी के तौर पर पीएम मोदी के बचपन से लेकर उनकी मां के निधन तक का वक्त दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में पीएम मोदी के शब्दों को आवाज दी गई है। इसमें कहा गया, ‘पूज्य मां, आज आप नहीं रहे, फिर भी आपके दिए संस्कार मेरे मनो-मस्तिष्क पर आपके दो हाथों की तरह फैले हैं, जो मुझे शक्ति, शिक्षा देते हैं। नमन करना, माथे पर तिलक लगाना, मिठाई खिलाना, हाथ थामना, दीया जलाना, चरणस्पर्श करके मेरी अंगुलियों के छोर से आपकी ऊर्जा का मेरी नस-नस तक पहुंचना, ये चंद स्मृतियां मेरे और आपके बीच का अब नया पुल हैं मां। तुमसे मिलने का ये नया सेतु है मां, अब इसी पर टहला करूंगा। जब कभी जीवन में संघर्ष या हर्ष मिले, आगे कहीं भी रहूंगा, आपकी कमी हमेशा रहेगी। 

इस माइक्रोसाइट में चार सेक्शन बनाए गए हैं। इसमें पहला है लाइफ इन पब्लिक डोमेन, जिसमें हीराबा के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी फोटो-वीडियो, उनकी कही बातें और उनसे जुड़ा आर्टवर्क शामिल है। दूसरा सेक्शन है नेशन रिमेंबर्स, जिसमें उनके निधन की टेलीविजन कवरेज, प्रिंट और डिजिटल कवरेज, ट्विटर और नमो ऐप पर आए शोक संदेश व श्रद्धांजलि शामिल हैं। इसका तीसरा सेक्शन है वर्ल्ड लीडर्स कंडोल, इसमें हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से आए शोक संदेशों को शामिल किया गया है। आखिरी सेक्शन है सेलिब्रेट मदरहुड, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीरों के चार टेम्पलेट दिए हैं। लोगों के पास ऑप्शन होगा कि वे इनमें से कोई एक तस्वीर चुनकर उसमें अपना संदेश लिखकर उसे पोस्ट कर सकते हैं, जिसे इस वेबसाइट पर दिखाया जाएगा।


संबंधित आलेख: