• Home
  • News
  • Tunisha Suicide Case: Sheejan released on bail! Came out of jail after 70 days, hugged mother and sisters and cried bitterly

तुनिषा सुसाइड केसः जमानत पर रिहा हुआ शीजान! 70 दिन बाद जेल से आया बाहर, मां और बहनों को गले लगाकर फूट-फूटकर रोया

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 05, 2023 09:03 AM
Tunisha Suicide Case: Sheejan released on bail! Came out of jail after 70 days, hugged mother and sisters and cried bitterly

नई दिल्ली। तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान जमानत पर रिहा हो गया है। आज शीजान की मां और दोनों बहनें फलक नाज और शफज नाज वसई कोर्ट पहुंची। करीब 70 दिन जेल में रहने के बाद शीजान को 4 मार्च को वसई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से निकलने के बाद शीजान उनके गले लगकर फूट-फूट कर रोता दिखाई दिया। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उसकी मां ने उसके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शीजान को पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच कर रही वालिव पुलिस ने 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। शीजान पर तुनिषा को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही शीजान कई बार जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर चुका था। 13 जनवरी को हुई सुनवाई में वसई कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद शीजान ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन 17 फरवरी को यहां से भी शीजान को राहत नहीं मिल पाई थी।


संबंधित आलेख: