• Home
  • News
  • Twin tower collapsed in 12 seconds: 32-storey building collapsed with 3700 kg of gunpowder! A plume of smoke was seen everywhere as soon as the siren sounded

12 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्विन टॉवरः 3700 किलो बारूद से 32 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी! सायरन बजते ही हर तरफ दिखा धुंए का गुबार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 28, 2022 09:08 AM
Twin tower collapsed in 12 seconds: 32-storey building collapsed with 3700 kg of gunpowder! A plume of smoke was seen everywhere as soon as the siren sounded

नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित ट्विन टॉवर को गिरा दिया गया। तय समय के अनुसार 2 बजकर 30 मिनट पर सायरन बजने के साथ ही दोनों टॉवर पलभर ध्वस्त हो गयीं। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया। टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। यहां नोएडा पुलिस के 400 से ज्यादा जवान तैनात हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। डिमोलिशन साइट पर पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई हैं।
बता दें कि 2004 में नोएडा अथॉरिटी ने सुपरटेक को हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए प्लॉट अलॉट किया था। 2005 में बिल्डिंग प्लान मंजूर हुआ। इसमें 10 मंजिल के 14 टावर बनाने की इजाजत थी। 2006 में सुपरटेक ने प्लान में बदलाव कर 11 मंजिल के 15 टावर बना लिए। नवंबर 2009 में प्लान फिर बदलकर 24 मंजिल के दो टावर शामिल कर लिए गए। मार्च 2012 में 24 मंजिल को बढ़ाकर 40 कर लिया। जब रोक लगी, तब तक इनमें 633 फ्लैट बुक हो चुके थे।


संबंधित आलेख: