• Home
  • News
  • Twitter War: Big difficulties for actor Siddharth for making objectionable remarks on Saina Nehwal, Women's Commission demanded to ban Twitter account and take strict action,

ट्वीटर वॉर:साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक्टर सिद्धार्थ की बड़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने ट्वीटर अकॉउंट बैन करने और सख्त कार्यवाही करने की मांग की,

editor
  • Kanchan Verma
  • January 10, 2022 10:01 AM
Twitter War: Big difficulties for actor Siddharth for making objectionable remarks on Saina Nehwal, Women's Commission demanded to ban Twitter account and take strict action,

ट्वीटर वॉर में शामिल एक्टर सिद्धार्थ के लिए मुश्किल आ पड़ी है। साइना नेहवाल के ट्वीट पर सिद्धार्थ ने जो आपत्तिजनक टिप्पणी की थी उस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्वीटर इंडिया को पत्र लिखकर सिद्धार्थ के ट्वीटर अकाउंट को बैन करने की मांग की है,साथ ही सिद्धार्थ के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है।


दरअसल साइना नेहवाल ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इसपर एक्टर सिद्धार्थ ने रिट्वीट कर लिखा- 
"दुनिया की @#$**चैंपियन &$%*&$#@ भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।"
इसके बाद ही एक्टर के खिलाफ यूजर्स ने लिखना शुरू कर दिया और सिद्धार्थ को फ्लॉप एक्टर कहते हुए कहा कि इस पर कार्यवाही होनी चाहिए,साइना नेहवाल देश के लिए मेडल लायी है तुमने क्या किया है।


संबंधित आलेख: