• Home
  • News
  • Twitter War: Rahul Gandhi accuses twitter, wrote a letter saying twitter is suppressing my followers under the pressure of the government, twitter replied

ट्वीटर वॉर:राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लगाया इल्ज़ाम, पत्र लिखकर कहा सरकार के दबाव में ट्वीटर दबा रही है मेरे फॉलोवर्स, ट्वीटर ने दिया जवाब

editor
  • Kanchan Verma
  • January 27, 2022 05:01 AM
Twitter War: Rahul Gandhi accuses twitter, wrote a letter saying twitter is suppressing my followers under the pressure of the government, twitter replied

राहुल गांधी चर्चा में बने रहने के लिए कोई न कोई हंगामा काटते ही रहते है। इस बार उन्होंने ट्वीटर पर इल्जाम लगाया है कि उनके फॉलोवर्स को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, सरकार के दबाव में उनकी आवाज को चुप कराने के लिए ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या पर अघोषित प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने दावा है कि उनके ट्विटर फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं। पिछले करीब सात महीने में उनके फॉलोअर्स की संख्या में करीब चार लाख का इजाफा हुआ था लेकिन अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है।राहुल गांधी के मुताबिक अगस्त 2021 में उनके फॉलोअर्स की संख्या 54,803 कम हुई है, वहीं सितंबर में 1,327, अक्तूबर में 2,380 और नवंबर में 2,788 फॉलोअर्स कम हुए हैं। इस अवधि में सबसे ज्यादा पीएम मोदी के फॉलोअर्स बढ़े हैं जिनकी संख्या करीब 30 लाख है। राहुल गांधी ने कहा है कि ट्विटर पर मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 19.6 मिलियन है।
इस संबंघ में राहुल गांधी ने ट्विटर को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ट्विटर मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने 27 दिसंबर 2021 को ट्विटर को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने ट्विटर अकाउंट का डाटा भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तुलना की गई है। अब ट्विटर ने इस पत्र का जवाब दिया है।

ट्विटर ने राहुल गांधी के पत्र के जवाब में कहा है कि हम भी चाहते हैं कि फॉलोअर्स की संख्या अकाउंट के साथ दिखे, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि फॉलोअर्स वास्तविक हों। ट्विटर के पास हेरफेर और स्पैम के लिए कोई जगह नहीं है। हम मशीन लर्निंग टूल्स के जरिए हर सप्ताह बड़े पैमाने पर बॉट फॉलोअर्स और स्पैम की छंटनी करते हैं। ऐसे में फॉलोअर्स की संख्या में कमी हो सकती है।


संबंधित आलेख: