• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: Happy Singh from Rudrapur makes history at the Asian Jiu-Jitsu Championship! Overcoming struggles, he brought glory to India with a magnificent performance in Kazakhstan.

ऊधम सिंह नगरः रुद्रपुर के हैप्पी सिंह ने एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में रचा इतिहास! संघर्षों को मात देकर कज़ाखस्तान में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया भारत का मान

editor
  • Awaaz Desk
  • July 19, 2026 02:07 PM
Udham Singh Nagar: Happy Singh from Rudrapur makes history at the Asian Jiu-Jitsu Championship! Overcoming struggles, he brought glory to India with a magnificent performance in Kazakhstan.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के युवा खिलाड़ी हैप्पी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। 16 से 19 जुलाई तक कज़ाखस्तान के अल्माटी में आयोजित 10वीं एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में हैप्पी सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। हैप्पी सिंह की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने खेल का सफर जारी रखा। एक ओर वे सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मरक्षा के लिए जागरूक करते रहे, वहीं दूसरी ओर अपने सपनों को जिंदा रखने के लिए ब्लिंकिट में डिलीवरी पार्टनर के रूप में भी काम किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने अभ्यास और फिटनेस में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज वे एशिया के सबसे बड़े जू-जित्सु मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। हैप्पी सिंह की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। 


संबंधित आलेख: