• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: Major reshuffle within the police department from Rudrapur to Khatima! 36 Sub-Inspectors assigned new responsibilities.

उधम सिंह नगरः रुद्रपुर से खटीमा तक पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव! 36 सब-इंस्पेक्टरों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

editor
  • Awaaz Desk
  • November 23, 2026 06:11 AM
Udham Singh Nagar: Major reshuffle within the police department from Rudrapur to Khatima! 36 Sub-Inspectors assigned new responsibilities.

रुद्रपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी तबादला सूची में 30 पुरुष और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, जसपुर, पंतनगर और दिनेशपुर सहित अन्य कोतवालियों व थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं, जबकि कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में तैनाती दी गई है। एसएसपी के इस कदम को जिले में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

लिस्ट में देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी...

 

 


संबंधित आलेख: