• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar Police's 'Operation Prahar': Two Notorious Smugglers Arrested with Ganja and Illegal Pistols; Swift Action Taken Under SSP's Directives.

ऊधम सिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: गांजे और अवैध तमंचों के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 15, 2026 12:04 PM
Udham Singh Nagar Police's 'Operation Prahar': Two Notorious Smugglers Arrested with Ganja and Illegal Pistols; Swift Action Taken Under SSP's Directives.

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बाजपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपराध और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में मंगलवार को पुलिस टीम लेवडा नदी तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम के होश उड़ गए जब उनके पास से 02.664 किलोग्राम अवैध गांजा, 03 अवैध तमंचे (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद गांजे की कीमत 65 हजार रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सेरान अंसारी और मोहम्मद अबूजर के रूप में हुई है। दोनों ही नैनीताल जिले के रामनगर (खताड़ी क्षेत्र) के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी मोहम्मद अबूजर के खिलाफ अल्मोड़ा जिले के भतरोजखान थाने में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ये तस्कर गांजा और असलहे कहाँ से लाए थे और इनकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों को रखने वालों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। एसएसपी ने जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशामुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।


संबंधित आलेख: