• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: Speeding wreaks havoc! Two people killed in separate road accidents; police investigating.

ऊधम सिंह नगरः तेज रफ्तार का कहर! अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

editor
  • Awaaz Desk
  • May 29, 2026 07:05 AM
Udham Singh Nagar: Speeding wreaks havoc! Two people killed in separate road accidents; police investigating.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा काशीपुर रोड स्थित जाफरपुर क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मंटू चंद्र रॉय पुत्र विकास राय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरा हादसा किच्छा रोड स्थित आइडिया कॉलोनी के पास हुआ। यहां प्रीतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन उन्हें कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। हादसे में प्रीतपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहनों और चालकों की पहचान की जा सके। 


संबंधित आलेख: