• Home
  • News
  • Udhamsingh Nagar/Rudrapur: DM holds important meeting with farmers! Personnel will be deployed as referees, subsidy will be given in seeds for maize production

उधमसिंह नगर/रुद्रपुर:डीएम ने किसानों के साथ की अहम बैठक!रेफरी के तौर पर की जाएगी कार्मिकों की तैनाती,मक्का उत्पादन के लिए बीज में मिलेगी सब्सिडी

editor
  • Kanchan Verma
  • January 13, 2023 12:01 PM
Udhamsingh Nagar/Rudrapur: DM holds important meeting with farmers! Personnel will be deployed as referees, subsidy will be given in seeds for maize production

रुद्रपुर:13/1/2023

उधमसिंह नगर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जनपद के प्रगतिशील किसानों के साथ शुक्रवार को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के साथ ही भूमि की उर्वरता भी बनी रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समर पैडी के स्थान पर मक्का, दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के साथ ही लेमन ग्रास एवं एरोमेटिक फसलों फसलों पर भी विचार किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का की नमी मापने में किसी भी प्रकार की मनमानी को रोकने के लिए कम्पनियों में रेफरी के तौर पर कार्मिकों की तैनाती की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का उत्पाद हेतु बीज पर सब्जिडी मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सब्जिडी हेतु बजट की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने आगामी बैठक में कम्पनी हैड्स को बुलाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने किसानों से कम्पनियों के साथ एग्रीमेंट कराने हेतु चुनिन्दा समितियों के नाम उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का उत्पदकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए मण्डी तथा कृषि विभाग के कार्मिकों को शामिल किया जायेगा। बैठक में केवीके के वैज्ञानिकों ने विभिन्न फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, एलडीएम एमएस जंगपांगी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, सहित किसान ठाुकर जगदीश सिंह, अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, अमीर अहमद के अलावा विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: