• Home
  • News
  • UKD holds show of strength in Kaladhungi; former District Panchayat Vice-Chairman Tara Singh Negi joins the party.

कालाढूंगी में यूकेडी का शक्ति प्रदर्शन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी ने थामा पार्टी का दामन

editor
  • Kanchan Verma
  • July 05, 2026 05:07 PM
UKD holds show of strength in Kaladhungi; former District Panchayat Vice-Chairman Tara Singh Negi joins the party.

कालाढूंगी के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ग्रहण सभा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महासचिव तारा सिंह नेगी ने अपने समर्थकों के साथ यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मौजूदगी रही।

सभा का संचालन खीम सिंह बोरा ने किया, जबकि अध्यक्षता यूकेडी के जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने तारा सिंह नेगी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से कालाढूंगी क्षेत्र में यूकेडी को नई मजबूती मिलेगी और संगठन को जनाधार विस्तार करने में सहायता मिलेगी।
तारा सिंह नेगी पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहने के साथ ही डीएसबी परिसर नैनीताल छात्रसंघ के महासचिव भी रह चुके हैं। उनके यूकेडी में शामिल होने को कालाढूंगी क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। सभा में उपस्थित नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े स्थानीय मुद्दों, पलायन, रोजगार और संसाधनों पर प्रदेशवासियों के अधिकार जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं चार बार के विधायक रहे काशी सिंह ऐरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, सुरेश नेगी, श्याम सिंह नेगी, शंकर सिंह रावत, अली हुसैन, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपाल सिंह बाफिला सहित यूकेडी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भी भागीदारी की, जिनमें सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उमेश भट्ट, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त सूबेदार मनोज रौतेला, सेवानिवृत्त सूबेदार आनंद सिंह तथा महेश नेगी प्रमुख रूप से शामिल रहे।


संबंधित आलेख: