• Home
  • News
  • Ukraine: The incident of Indian students, we are beating with sticks and sticks, boys and girls are not seeing anything, we are being tortured in the name of Hunter Game!!!

यूक्रेन:भारतीय छात्रों की आपबीती, हमे लातों और डंडों से मार रहे हैं, लड़का लडक़ी कुछ नही देख रहे,हंटर गेम के नाम पर हमे कर रहे हैं टॉर्चर!!!

editor
  • Kanchan Verma
  • February 27, 2022 04:02 PM
Ukraine: The incident of Indian students, we are beating with sticks and sticks, boys and girls are not seeing anything, we are being tortured in the name of Hunter Game!!!

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक तरफ भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जा रहे है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के बॉर्डर पर भारतीयों के साथ बदसलूकी की जा रह है। जी हां सोशल मीडिया में ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है जिसमे पुलिस द्वारा भारतीय छात्रों की डंडों से पिटाई की जा रही है।  वायरल वीडियो की पुष्टि आवाज़ इंडिया नही करता है  ये वीडियो कितनी सच है इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि यूक्रेन से रोमानिया की सीमा तक किसी तरह ये छात्र पहुंचे थे इन छात्रों ने बड़ी मुश्किल से वहां पहुंचकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने भारतीय छात्रों को डंडों से पीटा इतना ही नही पिटाई के वक्त सुरक्षाबलों ने ये भी नही देखा कि जिन्हें वो डंडे बरसा रहे है वो लड़के है या लड़कियां।वीडियो में छात्रों के चीखने की आवाज़ें सुनाई दे रही है।एक सैनिक ज़बरदस्ती भारतीय छात्रा के बाल पकड़कर खींच रहा है।लड़को को टॉर्चर किया जा रहा है,भारत के एक निजी न्यूज़ चैनल से हुई बातचीत में यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों ने बताया कि जिस लड़के को दमा था उसको स्टम करके दिखाया कि हाऊ ही इज ब्रिथलेस, अंदर हंटर गेम खेलने को कहा गया,जिसके बारे में किसी को कुछ नही पता था,वो गन और डंडे के साथ खड़े थे। वही अगर ये वायरल वीडियो और ऑडियो सही है तो वहां मौजूद सुरक्षाबलों के अमानवीय व्यवहार को दर्शा रहा है।


संबंधित आलेख: