• Home
  • News
  • Umesh Pal murder case: Another big action of UP Police! Jarrar, a close history sheeter of Mafia Atiq, arrested, shot in the right leg during the encounter

उमेश पाल हत्याकाण्डः यूपी पुलिस का एक और बड़ा एक्शन! माफिया अतीक का करीबी हिस्ट्रीशीटर जर्रार गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान दाएं पैर में लगी गोली

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 26, 2023 06:03 AM
Umesh Pal murder case: Another big action of UP Police! Jarrar, a close history sheeter of Mafia Atiq, arrested, shot in the right leg during the encounter

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकाण्ड मामले में यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज फतेहपुर में 25 हजार के इनामी बदमाश जर्रार अहमद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस के बाद जर्रार अहमद का नाम चर्चा में आया था। इस मामले को लेकर पिछले दिनों फतेहपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जर्रार फरार हो गया था। इसके बाद फतेहपुर में उसके भाई के मकान पर बुलडोजर एक्शन हुआ। अब जर्रार की गिरफ्तारी हो गई है।

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद जर्रार को गिरफ्तार किया। खबरों की मानें तो जर्रार अहमद के दाएं पैर में गोली लगी है। जर्रार को माफिया डॉन अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है। उमेश पाल में हत्यारों की मदद का आरोप इस पर लगा है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जर्रार एनकाउंटर के मामले में पुलिस की ओर से जानकारी साझा की गई है। फतेहपुर पुलिस के अनुसार, जर्रार की तलाश लगातार चल रही थी। पुलिस को खखरेरू थाना क्षेत्र में जफर अहमद का लोकेशन पता चला था इसके बाद खखरेरू पुलिस और स्वाट टीम प्रथम ने उसकी गिरफ्तारी का ऑपरेशन चलाया पुलिस के एक्शन को देखते ही जर्रार अहमद की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में जर्रार के दाएं पैर में गोली लगी।

शातिर माफिया अपराधी अतीक अहमद का करीबी और 25000 का इनामी बदमाश जर्रार अहमद को इसके बाद पुलिस के कब्जे में ले लिया। फतेहपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि जर्रार अहमद के पास से हथियार और गोली- बारूद भी बरामद किया गया है। उसके कब्जे से एक एनपी बोर राइफल, दो खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। खखरेरू पुलिस और स्वाद टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस को अहम सुराग जुटाने में मदद मिल सकती है। पुलिस के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में यह एनकाउंटर हुआ है। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जर्रार अहमद के साथ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


संबंधित आलेख: