• Home
  • News
  • Umesh Pal murder case: Big action of Prayagraj police! Encounter of the miscreant involved in the incident, encounter near Nehru Park in Dhoomanganj

उमेश पाल हत्याकाण्डः प्रयागराज पुलिस का बड़ा एक्शन! वारदात में शामिल बदमाश का एनकाउंटर, धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास हुई मुठभेड़

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 27, 2023 10:02 AM
Umesh Pal murder case: Big action of Prayagraj police! Encounter of the miscreant involved in the incident, encounter near Nehru Park in Dhoomanganj

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकाण्ड में प्रयागराज पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। बदमाश का नाम अरबाज बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो मुठभेड़ सोमवार दोपहर धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास हुई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद से अरबाज नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। उसने पुलिस पर गोली चलाई। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा CCTV फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने उमेश पर हमला भी किया था। अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। हमलावरों की क्रेटा गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। अतीक अहमद की पत्नी और बसपा नेता शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी STF पूछताछ कर रही है। यही नहीं, अहमदाबाद जेल में बंद अतीक से मिलने वालों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। इस काम में जेल अधीक्षक को भी लगाया गया है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि शूटर नेपाल न भाग जाएं। यही कारण है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है।


संबंधित आलेख: