• Home
  • News
  • Umesh Pal murder case: Fear of encounter haunting Mafia Atiq! Application filed in Supreme Court, pleaded not to send anywhere from Ahmedabad Jail

उमेश पाल हत्याकाण्डः माफिया अतीक को सता रहा एनकाउंटर का डर! सुप्रीम कोर्ट में लगाई अर्जी, अहमदाबाद जेल से कहीं न भेजने की लगाई गुहार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 01, 2023 12:03 PM
Umesh Pal murder case: Fear of encounter haunting Mafia Atiq! Application filed in Supreme Court, pleaded not to send anywhere from Ahmedabad Jail

नई दिल्ली। उमेश पाल हत्याकाण्ड के आरोपियों के खिलाफ यूपी सरकार का एक्शन शुरू हो चुका है। आज माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के प्रयागराज स्थित घर पर बुलडोजर चला। खबरों की मानें तो इसी घर में अतीक का परिवार किराए पर रहता था। वहीं आज कार्यवाही के दौरान पुलिस को जफर के घर से तलवार, पिस्टल और राइफल भी बरामद हुई। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में जफर के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर लगाकर गिराया। इस घर की मार्केट वैल्यू करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अतीक का मकान जब जब्त किया गया था तो जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी। उधर अतीक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। वकील ने अतीक की सुरक्षा पर सवाल उठाए। अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने कहा कि आज जो मकान चकिया में 297/205 ध्वस्त किया जा रहा है वो बेनामी संपत्ति नही है। ये मकान जफर अहमद खान का है। जफर मूलतः बांदा का रहने वाला है। इस मकान को 7 जनवरी 2021 को जफर के पिता ने अपने धन से खरीदा था। इसके ठीक सामने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का मायका है। अतीक अहमद का चकिया स्थित मकान गिराए जाने के बाद वो अपने मायके में ही रह रही थीं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस मकान को किराए पर लिया था। शाइस्ता और उनका परिवार इसी मकान में 2021 से रह रहा था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जफर अहमद को बिना कोई नोटिस दिए ही उनके घर पर अवैध तरीके से बुलडोजर चलाया जा रहा है।'


संबंधित आलेख: