• Home
  • News
  • Umeshpal murder case: Bulldozer will run at the house of the accused! Administrative department held an important meeting, police and STF raids continue

उमेशपाल हत्याकाण्डः आरोपितों के घर पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासनिक महकमे ने की अहम बैठक, पुलिस और एसटीएफ की ताबड़तोड़ दबिश जारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 28, 2023 10:02 AM
Umeshpal murder case: Bulldozer will run at the house of the accused! Administrative department held an important meeting, police and STF raids continue

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकाण्ड के आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। उधर पीडीए ने आरोप‍ितों के मकान और अन्य ठिकानों को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पीडीए के अफसरों के साथ इस संबंध में बैठक की है। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम जीटी रोड पर सनसनीखेज तरीके से हत्या के बाद पुलिस अतीक अहमद गिरोह के अपराधियों के साथ ही अब शरण दाताओं और मददगारों की भी धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने अतीक अहमद के मोहल्ले चकिया से कई लोगों को पकड़ा है जिन्होंने गोली मारकर भागे शूटरों को शरण दी थी। कुछ लोग फरार हो गए हैं जिन्होंने शूटरों को अपने घर में ठहराया था। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के आदेश पर प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद गिरोह को संरक्षण और आर्थिक मदद करने वाले लोगों की नकेल कसनी शुरू की है। इसी सिलसिले में पुलिस ने बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस को खुल्दाबाद में उसके घर से उठा लिया। उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल की गई सफेद क्रेटा कार नफीस की ही थी जिसे बताया जा रहा है कि उसने एक महिला को बेच दिया था। पुलिस नफीस की भूमिका की छानबीन कर रही है।


संबंधित आलेख: