• Home
  • News
  • Un autobús se incendia en Odisha; 37 pasajeros, entre ellos un diputado del Congreso, resultan ilesos.

ओडिशा में बस में लगी भीषण आग, कांग्रेस विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 21, 2026 09:03 AM
Un autobús se incendia en Odisha; 37 pasajeros, entre ellos un diputado del Congreso, resultan ilesos.

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही एक निजी यात्री बस में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बस में सवार सभी 37 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आंध्र प्रदेश में ओडिशा सीमा के पास रामभद्रपुरम क्षेत्र के निकट तड़के करीब तीन बजे हुई। बस में अचानक धुआं उठने के बाद चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ ही देर में बस में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि बस में मलकानगिरी के चित्रकोंडा से कांग्रेस विधायक मंगू खिल भी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे भुवनेश्वर के बारामुंडा बस स्टैंड से ‘नीलकंठेश्वर’ नामक बस में सवार होकर मलकानगिरी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस में आग लग गई, लेकिन सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने के बाद देखते ही देखते बस पूरी तरह लपटों में घिर गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर काबू पाया। यात्रियों को बाद में दूसरी बस ‘एशियन स्माइल’ के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस हादसे में किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद चालक की सूझबूझ की सराहना की जा रही है, जिसने समय रहते निर्णय लेकर सभी यात्रियों की जान बचा ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बस में आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


संबंधित आलेख: