• Home
  • News
  • Under the auspices of Haldwani Online 2011, a quiz competition was organized in Haldwani on the occasion of the 77th Republic Day to promote the intellectual development of female students.

हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस पर हल्द्वानी में छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

editor
  • Kanchan Verma
  • January 26, 2026 10:01 AM
Under the auspices of Haldwani Online 2011, a quiz competition was organized in Haldwani on the occasion of the 77th Republic Day to promote the intellectual development of female students.

हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 के तत्वावधान में काठगोदाम स्थित नगर निगम कन्या इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक बौद्धिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना, उन्हें सामयिक ज्ञान से जोड़ना तथा वर्तमान घटनाओं और विषयों की समझ विकसित कर उनके जीवन में इसके महत्व को रेखांकित करना रहा।

 


कार्यक्रम के दौरान कुल 20 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता की। प्रत्येक सही उत्तर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रश्नोत्तरी से पूर्व छात्राओं को सामयिक ज्ञान के महत्व, उसके व्यावहारिक उपयोग और निर्णय क्षमता पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे न केवल प्रतियोगिता में बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी इस ज्ञान को आत्मसात कर सकें। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी बौद्धिक और विश्लेषणात्मक क्षमता का परिचय दिया।

 


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर जोगिंदर रौतेला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय पाल उपस्थित रहे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में हेल्पिंग हैंड्स की अध्यक्ष शशि सिंह, मुख्य संयोजक दीप्ति चुफाल, टीम हेल्पिंग हैंड्स से  इशू श्रोत्रिय एवं  पूनम, अधिवक्ता ललित जोशी, ज्योति पांडे तथा नगर निगम पार्षद वार्ड संख्या 34 ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामयिक ज्ञान व्यक्ति को वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्रीय घटनाओं से जोड़ता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है और समस्याओं के समाधान में सहायता मिलती है। साथ ही यह ज्ञान समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है तथा विद्यार्थियों की बौद्धिक और विश्लेषणात्मक सोच को सुदृढ़ बनाता है।

 


हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 द्वारा आयोजित यह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम छात्राओं के समग्र बौद्धिक विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और ज्ञानवर्धन के नए अवसर प्राप्त होते रहें।


संबंधित आलेख: